Important Current Affairs January 2025 जनवरी माह करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्न

Current Affairs January 2025

करंट अफेयर्स जनवरी 2025:

जनवरी करंट अफेयर्स 2025 (Current Affairs January 2025): पोस्ट में जनवरी माह से सम्बंधित करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण 50 प्रश्नों का संग्रह दिया गया है जो आपकी किसी भी परीक्षा के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है l करंट अफेयर्स के लिए आप हमें ज्वाइन कर सकते हैंl

इस लेख में सभी प्रश्न राजस्थान करंट अफेयर्स से लिए गए हैं जो राजस्थान की किसी भी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैंl

करंट अफेयर्स किसी भी परीक्षा के लिए बहुत जरुरी होते हैं l तो आइये देखते हैं जनवरी 2025 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स कौन – कौनसे हैं :

Current Affairs January 2025

करंट अफेयर्स जनवरी 2025 के महत्वपूर्ण 50 प्रश्न:

प्रश्न 1. जनवरी 2025 में चलाये गए ‘लाडेसर अभियान’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: जनवरी 2025 में चलाये गए ‘लाडेसर अभियान का मुख्या कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार करना है l इस अभियान को जिला कलेक्टर जयपुर द्वारा 14 जनवरी 2025 को चलाया गया l

प्रश्न 2. राज्य में सड़क सुरक्षा माह कब मनाया गया तथा इसकी थीम क्या थी?

उत्तर: राज्य में सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत 1 जनवरी 2025 से की गयी तथा इसकी थीम थी; परवाह l

प्रश्न 3. राज्य का प्रथम धार्मिक विश्वविद्यालय राजस्थान के किस स्थान पर बनाया जाएगा?

उत्तर: राज्य का प्रथम धार्मिक विश्वविद्यालय नंदगांव में बनाया जाएगा जो कि सिरोही जिले में पड़ता है l

Current Affairs January 2025

प्रश्न 4. कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान क्या है?

उत्तर: कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान वर्षा जल संग्रहण से सम्बंधित है l राजस्थान में वर्षा जल सहेजने की परम्परा को पुनर्जीवित करने के लिए इस अभियान कि शुरुआत की गयी थी l इसके प्रथम चरण में झुंझुनू, जयपुर, सिरोही, पाली तथा भीलवाड़ा जिलों को शामिल किया गया l

जनवरी करंट अफेयर्स 2025

प्रश्न 5. राज्य में साइबर अपराधों को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा कौनसा अभियान चलाया गया?

उत्तर: राज्य में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान’ चलाया गया l इस अभियान का उद्देश्य फ्रोड व साइबर अपराधियों पकड़ना है l

Current Affairs January 2025

प्रश्न 6. राजस्थान में महिला पुलिस बटालियन की स्थापना की मंजूरी दी गयी है l इनका कहाँ खोला जाना प्रस्तावित है?

उत्तर: राजस्थान में महिला पुलिस बटालियन की स्थापना निम्न स्थानों पर की जाएगी : (i) पद्मिनी बटालियन, सीकर (ii) कालीबाई बटालियन, अलवर (iii) अमृतादेवी बटालियन, बाड़मेर

प्रश्न 7. अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव का आयोजन किस स्थान पर किया गया?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2025 के बीच बीकानेर में किया गया l इस बार का यह 31 वां अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव था l इसे हर बार जनवरी में ही मनाया जाता है l इसमें मिस्टर बिकाणा का खिताब योगेश सेवग ने जीता तथा मिस मरवण का खिताब महक दफ्तरी ने जीता l

Current Affairs January 2025

प्रश्न 8. राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना किन स्थानों पर की जाएगी?

उत्तर: राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना निम्न स्थानों पर की जाएगी ; (i) सिंधियों की ढाणी, पचपदरा (ii) खेमाबाबा नगर, पचपदरा

प्रश्न 9. राजस्थान के किस शिक्षक का नेशनल मेंटर के रूप में चयन हुआ है?

उत्तर: शीला आसोपा का चयन नेशनल मेंटर के रूप में हुआ है l यह चयन नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन द्वारा नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग कार्यक्रम के तहत किया गया l

Current Affairs January 2025

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 हुकमचंद चौधरी तथा बलजिंदर सिंह बराड को दिया गया l

Current Affairs January 2025

प्रश्न 10. अन्तर्राष्ट्रीय पैर थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ किया गया तथा इसमें किसने स्वर्ण पदक जीता ?

उत्तर: अन्तर्राष्ट्रीय पैर थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन कम्बोडिया में किया गयाl तथा इसमें राजस्थान की ममता रैगर द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया l इसमें सोनिया चौधरी को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया l वर्तमान में पैर थ्रो बॉल की अध्यक्ष ‘निर्मला रावत’ है l

अन्य महत्वपूर्ण लेख:

  1. मरू सिर्किट (Maru Circut) क्या है ?
  2. स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top