
Rajasthan Ki Nadiyan Very Important MCQs
Rajasthan Ki Nadiyan Very Important MCQs: राजस्थान की नदियों से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रृंखला में कुल 20 अति महत्वपूर्ण प्रश्न लिए गए हैं l जो आपकी किसी भी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं l
इस श्रंखला में दिया गए सभी प्रश्न RPSC, RSMSSB द्वारा आयोजित करवाई गई परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है l
आपको इन प्रश्नों को एक बार जरुर देखना चाहिए तथा अपनी तैयारी को गति देनी चाहिय l ये प्रश्न किसी न किसी भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्न हैं l इसलिए इनकी महती बहुत ज्यादा है l
Rajasthan Ki Nadiyan Very Important MCQs
प्रश्न 1. राजस्थान में जलग्रहण क्षेत्र के अनुसार सबसे बड़ी नदी कौनसी है?
(अ) चम्बल
(ब) लूनी
(स) बनास
(द) माही Rajasthan Ki Nadiyan Very Important MCQs
उत्तर:
उत्तर: (ब) लूनी l राजस्थान में जलग्रहण क्षेत्र के अनुसार सबसे बड़ी नदी लूनी है l जिसका जलग्रहण क्षेत्र 69302 वर्ग किमी है l
- लूनी 69302 वर्ग किमी
- बनास 47060 वर्ग किमी
- चम्बल 31243 वर्ग किमी
- माही 16611 वर्ग किमी
प्रश्न 2. कान्तली नदी का उद्गम स्थल है:
(अ) खमनोर की पहाड़ियां
(ब) बीजक डूंगरी
(स) खंडेला की पहाड़ियां
(द) विराटनगर
उत्तर:
उत्तर: (स) खंडेला की पहाड़ियां l कान्तली नदी का उद्गम स्थल खंडेला की पहाड़ियां है l कान्तली नदी एक आंतरिक परवाह की नदी है l
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से चम्बल नदी के बारे में कौनसा कथन असत्य है?
(अ) चम्बल राजस्थान की एकमात्र बारहमासी नदी है l
(ब) चम्बल सर्वाधिक अवनालिका अपरदन करने वाली नदी है l
(स) चम्बल नदी घड़ियालों की शरणस्थली है l
(द) चम्बल नदी की सर्वाधिक लम्बाई राजस्थान में है l
उत्तर:
उत्तर: (द) चम्बल की सर्वाधिक लम्बाई राजस्थान में है l यह कथन बिलकुल गलत है l चम्बल की सर्वाधिक लम्बाई राजस्थान में नहीं बल्कि मध्यप्रदेश राज्य में है l राजस्थान में इसकी लम्बाई 252 किमी तथा मध्यप्रदेश में इसकी लम्बाई 320 किमी है l
प्रश्न 4. गांधी सागर बाँध कौनसी नदी पर बना हुआ है?
(अ) चम्बल
(ब) लूनी
(स) बनास Rajasthan Ki Nadiyan Very Important MCQs
(द) माही
उत्तर:
उत्तर: (अ) चम्बल l गांधी सागर बाँध चम्बल नदी पर बना हुआ है l चम्बल नदी पर कुल चार बाँध बने हुए हैं :
- गांधीसागर बाँध (मध्य प्रदेश)
- राणा प्रताप सागर बाँध (रावतभाटा, चित्तौड़गढ़)
- जवाहरसागर बाँध (कोटा)
- कोटा बैराज बाँध (कोटा)
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौनसी नदी कालीसिंध की सहायक नदी नहीं है ?
(अ) चन्द्रभागा
(ब) परवन
(स) आहू
(द) अरवरी Rajasthan Ki Nadiyan Very Important MCQs
उत्तर:
उत्तर: (द) अरवरी l अरवरी नदी कालीसिंध की सहायक नदी नहीं है बल्कि यह सरसा नदी, जो अलवर के थानागाजी से निकलती है, की सहायक नदी है l
प्रश्न 6. शेरगढ़ अभ्यारणय से होकर कौनसी नदी गुजरती है?
(अ) चम्बल
(ब) बाणगंगा
(स) परवन
(द) कालीसिंध
उत्तर:
उत्तर: (स) परवन l परवन नदी शेरगढ़ अभयारणय से गुजरती है l
प्रश्न 7. सुवर्णगिरी दुर्ग कौनसी नदी के किनारे पर स्थित है?
(अ) जवाई
(ब) लूनी
(स) मेनाल
(द) बांडी Rajasthan Ki Nadiyan Very Important MCQs
उत्तर:
उत्तर: (अ) जवाई l सुवर्णगिरी दुर्ग जवाई नदी के निकट स्थित है l
प्रश्न 8. राजस्थान के त्रिवेणी संगम में से कौनसा सुम्मेलित नहीं है?
| (अ) बेणेश्वर | सोम, माही, जाखम |
| (ब) बीगोद | बनास, बदच, मेनाल |
| (स) देवधाम | बनास, बांडी, डाई |
| (द) रामेश्वरम | बनास, चम्बल, सीप |
उत्तर:
(स) देवधाम : बनास, बांडी, डाई l देवधाम ; बनास, बांडी तथा मांशी नदियों के संगम पर स्थित है l
प्रश्न 9. राजस्थान में सर्वाधिक प्रतिशत किन नदियों का है?
(अ) बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ
(ब) अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ
(स) आंतरिक अपवाह प्रणाली की नदियाँ
(द) सभी नदियाँ बराबर प्रतिशत में है l
उत्तर:
उत्तर: (स) आंतरिक अपवाह प्रणाली की नदियाँ l राजस्थान की 60 प्रतिशत नदियाँ आंतरिक अपवाह प्रणाली की नदियाँ हैं जो राजस्थान के अपवाह तंत्र में सबसे अधिक है l
प्रश्न 10. घोसुण्डा बाँध निम्न में से कौनसी नदी पर स्थित है?
(अ) चम्बल
(ब) लूनी
(स) बेड़च
(द) माही
उत्तर:
उत्तर: (स) बेड़च l घोसुण्डा बाँध बेड़च नदी पर स्थित है l जो गोगुन्दा की पहाड़ियों से निकलती है l उदयसागर झील से निकलने के बाद इसका नाम बेड़च हो जाता है तथा इससे पहले इसका नाम आयड़ नदी होता है l
Rajasthan Ki Nadiyan Very Important MCQs