
Rajasthan Ke Durg MCQs
Rajasthan Ke Durg MCQs: इस लेख में राजस्थान के प्रमुख दुर्गों से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न लिए हैं l जो राजस्थान की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकते हैं l ये प्रश्न उन सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है जिनमे राजस्थान का सामान्य ज्ञान पूछा जाता है l
ऐसी कई परीक्षाएं हैं जिनमें राजस्थान का सामान्य ज्ञान पूछा जाता है l जैसे; अध्यापक भर्ती, पटवारी, ग्राम सेवक, आर ए एस, लाइब्रेरियन, जेल प्रहरी, एल डी सी आदि l
राजस्थान के दुर्गों से सम्बंधित प्रमुख प्रश्न इस प्रकार हैं :
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौनसा किला गिरी दुर्ग की श्रेणी में आता है?
(अ) सिवाणा
(ब) रणथम्भौर
(स) कुम्भलगढ़
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी l ये सभी दुर्ग गिरी दुर्ग की श्रेणी में आते हैं l जो किले किसी ऊंची पहाड़ी या पहाड़ पर बने होते हैं वे गिरी दुर्ग की श्रेणी में आते हैं l
Rajasthan Ke Durg MCQs
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसके अनुसार दुर्गों के 9 प्रकार बताये गए हैं?
(अ) कौटिल्य
(ब) शुक्रनीति
(स) मनुस्मृति
(द) रामायण
उत्तर:
(ब) शुक्रनीति l शुक्रनीति के अनुसार राज्य के सात अंग बताये गए हैं l दुर्ग जिनमें से एक है और दुर्ग के नौ प्रकार बताये गए हैं l
Rajasthan Ke Durg MCQs
प्रश्न 3. दुर्गों की संख्या की दृष्टि से राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
उत्तर:
(स) तीसरा l पहला स्थान महाराष्ट्र तथा दूसरा स्थान मध्यप्रदेश का है l
Rajasthan Ke Durg MCQs
प्रश्न 4. राजस्थान में दुर्गों के स्थापत्य के विकास का प्रथम उदहारण किस जगह से मिलता है?
(अ) बैराठ
(ब) कालीबंगा
(स) आहड़
(द) गणेश्वर
उत्तर:
(ब) कालीबंगा l
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौनसा किला मेसा के पठार पर स्थित है?
(अ) सिवाणा
(ब) रणथम्भौर
(स) कुम्भलगढ़
(द) चित्तौडगढ़
उत्तर:
(द) चित्तौड़गढ़ l
Rajasthan Ke Durg MCQs
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से आल्हा काबरा की हवेली किस दुर्ग में स्थित है?
(अ) नवलखा किला
(ब) गागरोण दुर्ग
(स) कुम्भलगढ़
(द) चित्तौडगढ़
उत्तर:
(द) चित्तौडगढ़ l
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कुम्भलगढ़ दुर्ग के बारे में असत्य कथन कौनसा है?
(अ) महाराणा प्रताप के जन्म इसी दुर्ग में हुआ था l
(ब) इस किले में स्थित बादल महल का निर्माण महाराणा फतेहसिंह ने करवाया था l
(स) माहोर इसी दुर्ग का दूसरा नाम है l
(द) प्रसिद्ध सूफी संत मीठेशाह भी इसी दुर्ग में आये थे l
उत्तर:
(द) प्रसिद्ध सूफी संत हम्मीदुद्दीन चिश्ती इसी दुर्ग में आये थे l
प्रसिद्ध सूफी संत हम्मीद्दुद्दीन इस दुर्ग में नहीं बल्कि गागरोन दुर्ग (झालावाड़) में आये थे l इन्हें मीठेशाह भी कहा जाता है l
Rajasthan Ke Durg MCQs
प्रश्न 8. रणथम्भौर का दुर्ग निम्नलिखित में से किस वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया ?
(अ) गुर्जर – प्रतिहार
(ब) चौहान
(स) देवड़ा
(द) सिसोदिया
उत्तर:
(ब) चौहान l
प्रश्न 9. रणथम्भौर दुर्ग के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?
(अ) इस किले का निर्माण 8 वीं शताब्दी में अजमेर के चौहान शासकों द्वारा करवाया गया l
(ब) हम्मीर ने इस किले में अपने पिता के 32 वर्षों के शासन की याद में 32 खम्भों की छतरी बनवाई l
(स) इस किले में अलाउद्दीन खिलजी ने पीर सदरुद्दीन की दरगाह का निर्माण करवाया l
(द) रणथम्भौर दुर्ग पर सर्वप्रथम आक्रमण अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा किया गया l
उत्तर:
(द) रणथम्भौर दुर्ग पर सर्वप्रथम आक्रमण अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा किया गया l
रणथम्भौर दुर्ग पर सर्वप्रथम आक्रमण अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा नहीं बल्कि कुतुबुद्दीन ऐबक के द्वारा किया गया l
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौनसा किला ‘कुंवारा किला’ के नामे से जाना जाता है?
(अ) बाला किला (अलवर)
(ब) रणथम्भौर (सवाई माधोपुर)
(स) मेहरानगढ़ (जोधपुर)
(द) जूनागढ़ (बीकानेर)
उत्तर:
(अ) बाला किला अलवर l
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न: