Rajasthan Ki Glorious Pracheen Sabhyatayen avm Sanskriti ke 15 Power-Packed Questions राजस्थान की गौरवशाली प्राचीन सभ्यताएं एवं संस्कृति के 15 अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न

Sabhyatayen avm Sanskriti ke 15 Power-Packed Questions

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं एवं संस्कृति

(Sabhyatayen avm Sanskriti ke 15 Power-Packed Questions)

(Sabhyatayen avm Sanskriti ke 15 Power-Packed Questions)

इस लेख में राजस्थान की सभ्यताओं से सम्बंधित सभी संभावित प्रश्न दिए गए हैं जिनका अध्ययन आपको जरुर करना चाहिए l

प्रश्न 1. प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के किनारे पर स्थित है l यह हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय से दक्षित – पश्चिम जिले में स्थित है l

प्रश्न 2. कालीबंगा पुरातात्विक स्थल का उत्खनन किसने करवाया?

उत्तर: कालीबंगा का उत्खनन बी. बी. लाल, बी. के. थापर, एम. डी. खरे, के एम. श्रीवास्तव तथा एस. पी. श्रीवास्तव के द्वारा 1961 – 69 ई. के मध्य करवाया गया l तथा इसकी खोज अमलानंद घोष ने 1952 ई. में की थी l

प्रश्न 3. तांबे के बैल, कांस्य के दर्पण, हठीदांत का कंघा तथा कांच की मणियाँ किस स्थान से मिली है?

उत्तर: कालीबंगा सभ्यता

प्रश्न 4. कालीबंगा पुरास्थल के किस दिशा में जुते हुए खेत के प्रमाण मिले हैंl

उत्तर: कालीबंगा पुरास्थल के दक्षिण – पूर्व में जुते हुए खेत के प्रमाण मिले हैं बल्कि कालीबंगा सभ्यता हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के दक्षिण – पश्चिम दिशा में स्थित है l Rajasthan Ki Glorious Pracheen Sabhyatayen avm Sanskriti ke 15 Power-Packed Questions

प्रश्न: 5. किस पुरास्थल से सात अग्निवेदिकाएं प्राप्त हुई है?

उत्तर: कालीबंगा सभ्यता की खुदाई से सात अग्निवेदिकाएं मिली है l जो कि हड़प्पाकालीन कालीबंगा से मीली है l

यह भी पढ़ें: अजमेर के चौहान 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 6. किवाड़ व मुद्रा पर व्याघ्र का अंकन किस सभ्यता की प्रमुख विशेषता है?

उत्तर: किवाड़ व मुद्रा पर व्याघ्र का अंकन कालीबंगा सभ्यता के उत्खनन से मिला है l यह किसी और सभ्यता से नहीं मिला है l

प्रश्न 7. कालीबंगा को सिन्धु सभ्यता की तीसरी राजधानी किसने कहा है?

उत्तर: इतिहासकार दशरथ शर्मा ने कालीबंगा को सिन्धु सभ्यता की तीसरी राजधानी कहा है l

प्रश्न 8. आहड़ सभ्यता का उत्खंनन कब तथा किसके द्वारा करवाया गया?

उत्तर: आहड़ सभ्यता का उत्खनन 1953 ई. में सर्वप्रथम अक्षयकीर्ति व्यास के द्वारा करवाया गया l रतनचन्द्र अगरवाल तथा धीरजलाल संकलिया इनके मुख्या सहयोगी रहे l Rajasthan Ki Glorious Pracheen Sabhyatayen avm Sanskriti ke 15 Power-Packed Questions

प्रश्न 9. आहड़ सभ्यता का विकास हुआ –

प्रश्न: आहड़ सभ्यता आयड नदी के किनारे विकसित हुई जिसे बेड़च नदी भी कहा जाता है l इस सभ्यता कू बनास नदी घाटी सभ्यता या बनास संस्कृति भी कहा जाता है l

प्रश्न 10. किस सभ्यता के लोग मृतकों को गहनों के साथ ही दफनाया करते थे?

उत्तर: आहड़ सभ्यता (ताम्रवती नगरी) के लोग मृतकों को गहनों के साथ ही दफनाया करते थे l और ये मृत्यु के बाद भी जीवन की अवधारणा को मानते थे l

यह भी पढ़ें: गुर्जर प्रतिहार वंश महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 11. अनाज रखने के बड़े – बड़े मृदभाण्ड जिन्हें ‘गोर व कोठे’ कहा जाता था, किस प्राचीन पुरास्थल से प्राप्त हुए ?

उत्तर: ‘गोर व कोठे’ आहड़ सभ्यता से प्राप्त हुए जो आयड/बेड़च नदी के किनारे विकसित हुई l ये अनाज को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए होते थे l

प्रश्न 12. किस पुरास्थल को ‘ताम्रयुगीन सभ्यताओं की जननी’ कहा जाता है?

उत्तर: गणेश्वर सभ्यता को ‘ताम्रयुगीन सभ्यताओं की जननी’ कहा जाता है l गणेश्वर सभ्यता सीकर जिले में बहने वाली कान्तली नदी के किनारे विकसित हुई l

Rajasthan Ki Glorious Pracheen Sabhyatayen avm Sanskriti ke 15 Power-Packed Questions

प्रश्न 13. गणेश्वर सभ्यता की प्रमुख विशेषताएं क्या है?

उत्तर: गणेश्वर सभ्यता की प्रमुख विशेषताएं :

  • यहाँ मकान पत्थर के बनाए जाते थे l
  • ईंटों का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं हुआ है l
  • यहाँ उत्खनन से मिले:
    • छैनी
    • मछली पकड़ने के कांटे
    • पेचदार ताम्रपिन
    • उस्तरे के फलक
    • अंगूठियाँ

Rajasthan Ki Glorious Pracheen Sabhyatayen avm Sanskriti ke 15 Power-Packed Questions

प्रश्न 14. बैराठ सभ्यता के उत्खनन में किन पुरातात्वेताओं की मुख्या भूमिका रही?

उत्तर: दयाराम साहनी, नीलरतन बनर्जी तथा कैलाशनाथ दीक्षित

प्रश्न: 15. बैराठ में किन सभ्यताओं के अवशेष प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर: बैराठ में मौर्यकालीन सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं l यहाँ से मौर्यकालीन, अशोक के शिलालेख, अवशेष मिले हैं l तथा यहाँ से मध्य कालीन अवशेष भी प्राप्त हुए हैं l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top